रायपुर। Rahul Gandhi लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करने जा रहे है। उनकी यात्रा मणिपुर से शुरू होने वाली है। जिसपर भाजपा के तमाम नेता अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। इस बीच छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान सामने आया है।
कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि यह एक ढकोसला है। दरअसल, वे अपने पार्टी के अंदर ही न्याय खोज रहे हैं। यहां की जनता ने तो न्याय कर दिया. असुरी शक्ति का समर्थन करने वाले, अधर्म की यात्रा पर चलने वाली सरकार को जनता ने सही जगह पहुंचा दिया है।
कांग्रेस ने लोगों को बरगलाने का काम किया। प्रदेश को बर्बाद करने में तुले रहे। जनता ने उन्हें सबक सिखाया। भाजपा की सरकार बनाकर पीएम मोदी पर विश्वास जताया। लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी है.
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हो रही बयानबाजी पर मंत्री नेताम ने कहा कि कांग्रेस और उससे जुड़े हुए भगवान राम के विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं। प्रभु राम के बारे में आलोचना करने वालों का अस्तित्व समाप्ति की ओर है। कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर मेजॉरिटी नहीं मिल पाई है।
आगे कहा साधु-संतों की उपस्थिति में पीएम मोदी के द्वारा भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। वे उसका भी विरोध कर रहे हैं। ये सब कहां जाएंगे. आने वाले दिनों में ये उस लायक ही नहीं रहेंगे कि विरोध करे। कांग्रेस में सीट फुटव्वल की स्थिति है। वे आपस में लड़ रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति अब और खराब होने वाली हैं।