Live Khabar 24x7

CG POLITICS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नंदकुमार साय के इस्तीफे पर दिया बड़ा बयान, कहा – कांग्रेस तो डूबती नैया है…

December 20, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG POLITICS : चुनाव से पहले और उसके बाद की स्थिति में परिवर्तन केवल सत्ता में नहीं बल्कि नेताओं में दिखने लगा है। वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आई। किसी ने खुद इस्तीफा दिया तो कुछ पर पार्टी ने सख्त एक्शन लिया। इनमे से एक वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय।

जिन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में आए। लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया है। अब उनके पोलिटिकल पोर्टफोलियो पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो चुकी है। इन सब के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कांग्रेस से इस्तीफे के फैसले पर बड़ा बयान सामने आया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, कांग्रेस तो डूबती नैया है। हारे हुए प्रत्याशी कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं। साय जी हमसे वरिष्ठ हैं, हमारे मार्गदर्शक रहे हैं। इतना ही नहीं बीजेपी में शामिल होने के कयासों पर मुख्यमंत्री साय ने कहा, यह तो प्रदेश अध्यक्ष ही बता पाएंगे।

दिल्ली जाएंगे सीएम साय

बता दें कि, सीएम विष्णुदेव साय 22 दिसम्बर को दिल्ली जाएंगे। जहां वे 22 और 23 दिसम्बर को भाजपा की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव, विकसित भारत संकल्प अभियान सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। मंत्रिमंडल को लेकर भी हाईकमान के नेताओं से चर्चा हो सकती है।

RELATED POSTS

View all

view all