Live Khabar 24x7

CG Suicide : किराए के मकान में महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, पीएम के लिए शव को भेजा, पुलिस कर रही जांच

November 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

छुरा। CG Suicide : गरियाबंद जिले के छुरा में महिला डॉक्टर ने किराए के मकान में सुसाइड कर लिया है। फिलहाल कारण अज्ञात है। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर, सरकारी अस्पताल में पदस्थ थी। पुलिस मामलें की जांच कर रही है। डॉक्टर सीमा अलोने का उम्र 38 वर्ष है। डॉक्टर अलोने ने अपने सरकारी आवास के आगे ही एक किराए का मकान लिया हुआ था, जहां उनके माता-पिता रहते थे। वे सरकारी आवास में पति डॉ. भारत भूषण आर्या के साथ रहती थीं।

महिला डॉक्टर ने किराए के मकान में दुपट्टा को फंदा बना कर फांसी लगाई है। इवनिंग वॉक से वापस लौटने पर मां ने बेटी को फंदे पर लटके देखा। उन्होंने इसकी सूचना दामाद को दी, जिन्होंने तुरंत बॉडी को उतारकर उपचार का प्रयास किया। इसके बाद सरकारी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

छुरा थाना प्रभारी प्रवीन भारती ने बताया कि पंचनामा कर शव को पीएम करवाने गरियाबंद भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है। छुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टर्म के लिए गरियाबंद जिला अस्पताल भेज दिया है। महिला की आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले में खुलासा हो पायेगा।

RELATED POSTS

View all

view all