Live Khabar 24x7

CG Transfer Breaking : बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, GAD ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

October 8, 2024 | by Nitesh Sharma

Police Transfer

Police Transfer

रायपुर। CG Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार ने आज भारतीय प्रशसनिक सेवा के कई अधिकारियों का आज तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी किया है। जिसमें कुल 8 आईएएस अधिकारियों का नाम शामिल है। आदेश मुताबिक, अविनाश चंपावत को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया है। यह प्रभार अभी अंबलगन पी के पास था। अंबलगन पी से जीएडी विभाग लेकर उन्हें सिकरेट्री फूड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अंबलगन के पास जीएडी और धर्मस्व के अलावा बाकी प्रभार यथावत रहेंगे।

इसी तरह सिकरेट्री रैंक के आईएएस टीपी वर्मा को सचिव राजस्व बोर्ड सदस्य राजस्व बोर्ड पर पदस्थ करते हुए सरकार ने अध्यक्ष राजस्व बोर्ड का प्रभार सौंपा है। केडी कुंजाम वेयरहाउसिंग के प्रभार से मुक्त होंगे। वेयर हाउसिंग बोर्ड के एमडी का प्रभार अब जीतेंद्र शुक्ला को दिया गया है। जीतेंद्र के पास खाद्य विभाग बना रहेगा। रमेश शर्मा को मार्कफेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उनके बाकी प्रभार अब केडी कुंजाम देखेंगे।

वहीं विनीत नंदनवार को संचालक भूअभिलेख के साथ ही ज्वाइंट सिकरेट्री जनशिकायत एवं निवारण की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही फरिया आलम को डिप्टी सिकरेट्री स्कूल शिक्षा के साथ श्रम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

देखें लिस्ट :-

LIvekhabhar | Chhattisgarh News LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

RELATED POSTS

View all

view all