Live Khabar 24x7

CG Vidhansabha Monsoon Session : विधानसभा में गूंजा बलौदाबाजार आगजनी का मामला, विपक्ष ने की चर्चा की मांग, पक्ष ने जताई आपत्ति

July 22, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Vidhansabha Monsoon Session

 

रायपुर। CG Vidhansabha Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा। प्रश्नकाल में विपक्ष ने पक्ष को जमकर घेरा। इस दौरान बलौदाबाजार की घटना को लेकर भी सवाल उठाये। इस मुद्दे पर विपक्ष ने स्थगन लाया। विपक्ष चाहता था कि बलोदबाज़ार की घटना पर सदन में चर्चा हो।

जिसपर अजय चंद्राकर ने आपत्ति जताई। कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के विषय में चर्चा नहीं हो सकती बलौदाबाजार हिंसा के मामले में न्यायिक जांच चल रही है, इसलिए इस विषय पर चर्चा नहीं की जा सकती। अजय चंद्राकर की बातों पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा- स्थगन नियम प्रक्रियाओं के अनुरूप है। जिसके बाद सदन में बलौदाबाजार हिंसा पर चर्चा को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गयी।

भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह के आपत्ति के बाद धरमलाल कौशिक ने भी जांच की घोषणा होने के बाद विषय पर सदन में चर्चा नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद सदन में जरूर चर्चा की जा सकती है। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि किसी कलेक्टोरेट को जला देने की घटना बेहद गंभीर है। प्रदेश की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश हुई, हम सारे तथ्य विधानसभा में रखना चाहते हैं। इस विषय को ग्राह्य कर सदन में चर्चा कराई जानी चाहिए।

वहीं बलौदाबाजार हिंसा को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि यह सही नहीं है कि वहां पुलिस की तैनाती नहीं थी। 500 से अधिक पुलिस बल को वहां तैनात किया गया था। उपद्रवी तत्व बेरिकेट्स को तोड़कर कार्यालय तक पहुंच गए। 14 अपराध पंजीबद्ध कर इस मामले में जांच की जा रही है। पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई कर शांति स्थापित की है।

सदन के भीतर इस मुद्दे को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने हो गया। विपक्ष लगातार लाए गए स्थगन को स्वीकार कर चर्चा की मांग कर रहा था। विपक्ष ने अपने स्थान पर खड़े होकर नारेबाजी की। निर्दोषों की गिरफ्तारी के विरोध में सदन में विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी।

RELATED POSTS

View all

view all