Live Khabar 24x7

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

July 26, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Weather

 

रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। जहां कई जिलों में काफी बारिश हो रही है। सुबह से राजधानी समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अलगे 48 घंटे के लिए कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

अगले 24 घंटे के लिए इन क्षेत्रों में अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, कबीरधाम, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के बािोद, बेमेतारा, खैरागढ़-छुईखदानगंडई, राजनन्दगााँव, मोहिा-मानपुर-अंबागढ़ चौकी व कांके र जजिों में एक-दो स्थानों पर भारी से अतत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर व बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। IMD रायपुर ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली व कोरबा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से अतत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all