Live Khabar 24x7

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 5, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Weather Alert

 

रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे कई इलाकों में स्थिति चिंताजनक हो गई है। बारिश की वजह से कई नदी और नाले उफान पर हैं और कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है।

अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में इन इलाकों के लिए प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, जांजगीर, बस्तर, दंतेवाडा व बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी।

अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा व बेमेतरा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी।

RELATED POSTS

View all

view all