CG Weather Alert : धमतरी, गरियाबंद समेत इन क्षेत्रों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
September 29, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मॉनसून विदाई से पहले कुछ क्षेत्रों में बारिश हो रही है। हालांकि कई क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से आज कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। यहां हल्की गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटे में दंतेवाड़ा, धमतरी, कोंडागांव, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सुकमा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर अगले 3 घंटों में बस्तर, गरियाबंद में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
RELATED POSTS
View all