CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी समेत इन क्षेत्रों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
June 9, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में आज शाम फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां तेज सतही हवाओं के साथ गरज-चमक भी शुरू हो गई है। वहीं मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों में.बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कबीरधाम, कांकेर, केसी गंडई, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायपुर, राजनांदगांव, सुकमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और सतही हवा के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों के ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
वहीं मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरिमिरी भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
RELATED POSTS
View all