Live Khabar 24x7

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन क्षेत्रों में तेज हवा और आंधी की संभवना, अलर्ट जारी

June 13, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Weather Alert

 

रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में आज फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। लोगों को भीषण गर्मी से परेशानी हो रही है। मानसून को लेकर सभी इन्तजार कर रहे है। फिलहाल छत्तीसगढ़ के बस्तर में मानसून की एंट्री तो हो चुकी है। लेकिन मानसून बस्तर के सुकमा से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। कुछ क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री है। मौसम विभाग ने गुरुवार शाम कुछ क्षेत्र के लिए अलर्ट जारी किया है।

जिसमें बलौदाबाजार और महासमुंद शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों में बलौदाबाजार, महासमुंद में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा के साथ हल्की आंधी चलने की संभावना है।

RELATED POSTS

View all

view all