CG Weather : बस्तर, नारायणपुर समेत इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान के आसार, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
May 12, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग ने बस्तर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, जशपुर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों में इन इलाकों में सतही हवा के साथ हल्की आंधी चलने के आसार है।
5 दिनों तक मौसम का हाल
प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। आज रविवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने, ओला गिरने और अंधड़ चलने की संभावना है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 24 घंटे के बाद तापमान में दो-तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि चक्रवर्ती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक बारिश की संभावना रहेगी। आज रविवार और सोमवार को प्रदेश के एक दो जगह पर गलत चमक के साथ वज्रपात ओले गिरने और आधार चलने की संभावना है।
राजधानी में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
RELATED POSTS
View all