Live Khabar 24x7

Share Market Closing : मुनाफावसूली के चलते रिकॉर्ड हाई के बाद गिरा बाजार, Sensex 203 अंक की गिरावट के साथ बंद, देखें टॉप गेनर्स और लूजर्स

June 10, 2024 | by Nitesh Sharma

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार ने जबरदस्त उछाल के साथ शुरुआत की। हालांकि कारोबार के अंत में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। साथ ही आज निफ्टी और सेंसेक्स दोनों नए शिकार पर खुले थे। सोमवार के कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 203.28 अंक यानी (0.27%) की गिरावट के साथ 76,490.08 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 30.95 अंक यानी (0.13%) के तेजी के साथ 23,259.20 अंकों पर बंद हुआ है।

इन स्टोक्स में रही बढ़त और गिरावट

आज के कारोबार में अल्ट्राटेक सीमेंट 3.19 फीसदी, पावर ग्रिड 2.07 फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.74 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.16 फीसदी, एनटीपीसी 1.07 फीसदी, टाटा स्टील 0.70 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.45 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ है. जबकि टेक महिंद्रा 2.72 फीसदी, इंफोसिस 2.20 फीसदी, विप्रो 1.95 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.42 फीसदी की गिरावट के साथ क्लोज हुआ है.

निवेशकों की संपत्ति में 1.42 लाख करोड़ रुपए उछाल

बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 424.91 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 7 जून को 423.49 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.42 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

RELATED POSTS

View all

view all