CG Weather Update : प्रदेश के कई इलाकों में होगी बारिश, तेज आंधी के साथ वज्रपात के भी आसार, जानें अपने क्षेत्र का हाल…
May 29, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Weather Update : प्रदेश की राजधानी रायपुर में बीते दिन भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया। लेकिन आज सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ हैं। सुबह राजधानी समेत कई जिलों में हल्की-हल्की बूंदा-बांदी भी हुई हैं। वहीं मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के एक दो स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
Read More : CG Weather Update : प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल! इन जिलों में गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश, मौसम विभाग जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार रायपुर और बस्तर संभाग के एक दो स्थानों में बारिश के आसार हैं। इसमें बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांवा और सुकमा जिलें शामिल हैं। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और और वज्रपात की भी संभावना है।
वहीं तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान धमतरी में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया है। रायपुर में 40.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. रायगढ़ में 42.1, महासमुंद में 41.7, दंतेवाड़ा में 41.4, बीजापुर में 41.3 और राजनांदगांव में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
RELATED POSTS
View all