Live Khabar 24x7

उपचुनाव की तारीखों में बदलाव, अब 13 नवंबर नहीं इस दिन होगी वोटिंग

November 4, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। उपचुनाव की तारीखों में फेरबदल किया गया है। कई त्योहारों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। चुनाव आयोग ने इसका ऐलान किया है। यानी अब 13 नवंबर को तारीख को मतदान नहीं होगा। हालांकि नतीजे 23 नवंबर को ही सामने आएंगे।

बता दें कि यूपी, पंजाब और केरल की 14 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख में बदलाव किया गया है। अब इन सीटों पर 13 नवंबर नहीं 20 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, विभिन्न त्योहारों के कारण केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है। नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे।

इस वजह से लिया गया फैसला

बताया गया कि कांग्रेस, भाजपा, बसपा, RLD और अन्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के अनुरोध पर और कम मतदान की किसी भी संभावना को खारिज करने के लिए चुनाव आयोग ने तीन राज्यों केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर तक पुनर्निर्धारित किया है। जानकारी के मुताबिक, प्रकाश पर्व और तुलसी विवाह जैसे पर्वाें की वजह से चुनाव की तारीख बदल दी गई है।

जिन सीटों के उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है, उनमें केरल की पलक्कड़ सीट शामिल है। इसके अलावा पंजाब की डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दरबाहा और बरनाला विधानसभा सीट पर चुनाव की तारीख बदल दी गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की मीरापुर, कुंडरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, सीशामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझगवां में मतदान की तारीख में बदलाव किया गया है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News
LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all