Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने रायपुर कलेक्ट्रेड में किया प्रदर्शन, एडिशनल कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

February 23, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने आज महंगाई भत्ता व अन्य मांगों को लेकर रायपुर कलेक्टर कार्यालय में सैकड़ो की संख्या में रैली प्रदर्शन कर एडिशनल कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।

Read More : Political News : कल दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक, प्रत्याशियों के चयन पर हो सकता है मंथन, CM साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल

ज्ञापन में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की चार सूत्रीय मांगे हैं, जिनमें घोषणा पत्र अनुसार 4% डीए देय तिथि से, घोषणा पत्र अनुसार जुलाई 2019 से लंबित डीए एरियर्स की राशि जीपीएफ खाते में समायोजित किये जाने, वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दे के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा सातवें वेतनमान के एरिएर्स की राशि की अंतिम किस्त का भुगतान शीघ्र किये जाने की मांगें हैं।

RELATED POSTS

View all

view all