मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनदर्शन में लोगों की सुन रहे समस्याएं, दिव्यांगों को ट्राइसिकल और अन्य सहायक उपकरण किए वितरित
August 8, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनदर्शन में लोगों की सुन रहे समस्याएं। दिव्यांगजनों के बीच जाकर उनसे आवेदन ले रहे। जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन में उपस्थित दिव्यांग जनों को ट्राइसिकल एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 12 हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को तिरंगा का किया गया वितरण। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभियान में अपनी-अपनी सहभागिता निभाने के लिए उपस्थित लोगों से की अपील। जनदर्शन में मुख्यमंत्री के आते ही राष्ट्र ध्वज लहराकर उपस्थित लोगों ने उनका अभिवादन किया।
RELATED POSTS
View all