Live Khabar 24x7

CM Bhupesh Baghel ने ली हाई लेवल मीटिंग, PM Modi के दौरे की तैयारियों को लेकर की समीक्षा, DGP जुनेजा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन समेत उच्चाधिकारी रहे मौजूद

July 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर । CM Bhupesh Baghel : प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर है। मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार शाम अपने निवास कार्यालय ने हाई लेवल बैठक ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी के साइंस कॉलेज में सभा करने जा रहे है। इसके लिए तैयारियां अंतिम दौर पर है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के रायपुर आगमन की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए है। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू समेत उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

CM भूपेश बघेल ने सभा स्थल से लेकर अन्य जानकारियां अधिकारियों से ली। वहीं चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED POSTS

View all

view all