
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ अधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में शिरकत करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.25 बजे रायपुर वीआईपी रोड स्थित गौरव गार्डन जाएंगे। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास कार्यालय में कल केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य और विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने केन्द्रीय मंत्री खट्टर को शाल, श्रीफल और बेल मेटल से निर्मित राजकीय पशु वन भैंसे की मूर्ति भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक किरण देव सिंह मौजूद थे।