आज बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे CM साय, स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल
August 31, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
Read More : ग्राम हर्राडाँड़ में लगा नया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने से ग्रामीणों को मिली राहत, CM का किया धन्यवाद
मुख्यमंत्री साय दोपहर 2 बजे बिलासपुर के एक निजी होटल में आयोजित जिला उद्योग संघ बिलासपुर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय बिलासपुर से अपरान्ह 3.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।
RELATED POSTS
View all