Live Khabar 24x7

CM विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, नक्सल बेल्ट गांव के विकास के लिए शुरू करेगी नियत नेलनार योजना

February 15, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CM : छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही नई योजना शुरू करने की तैयारी में है। इस योजना को नियत नेलानार नाम दिया गया है। जो कि हल्बी भाषा से लिया गया है। जिसका हिंदी में अर्थ होता है आपका अच्छा गांव। मुख्य तौर पर इस योजना को प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में संभाग के लिए लागू किया जाएगा। विधानसभा में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस योजना की घोषणा की है।

इस योजना के तहत बस्‍तर के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस कैंप के 5 किलोमीटर के दायरे में गांवों को विकसित किया जाएगा। केंद्र और राज्‍य सरकार की विभिन्‍न योजना के तहत वहां जरुरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। बिजली, पानी, सड़क, स्‍वास्‍थ्‍य के साथ ही शिक्षा की भी पूरी व्‍यवस्‍था की जाएगी।

विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्‍यमंत्री साय ने कहा कि इस योजना के तहत पीएम आवास योजना, राशन, चना, नमक, हैंडपंप, बैंक सखी, एटीएम, मोबाइल टावर, उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा। सभी गांव को सड़कों से जोड़ा जाएगा। उन्‍होंने बताया कि ऐसे गांव में लोगों करीब 25 मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all