आज झारखंड दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, बाबा बैद्यनाथ के करेंगे दर्शन
March 11, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे. वे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर झारखंड के देवघर पहुंचेंगे। जहां वे बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करेंगे। इसके बाद वे एक्सक्लूसिव गार्डन देवघर में बैठक में शामिल होंगे। फिर झारखंड के ही दुमका में बूथ लेवल कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Read More : 70 लाख महिलाओं को आज मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त, वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी, CM साय होंगे शामिल
शाम 5.40 बजे वापस रायपुर लौट आयेंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कल 12 मार्च को रायपुर आएंगे। इस दौरान वे बीजेपी के लोकसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में बैठक उपरांत सदस्यों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री बनाने के बाद वे पहली बार छतीसगढ़ आएंगे।
RELATED POSTS
View all