Live Khabar 24x7

कल लैलूंगा जाएंगे CM विष्णुदेव साय, उरांव समाज के करमा महोत्सव में होंगे शामिल

October 13, 2024 | by Nitesh Sharma

CM

CM

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव (CM Vishnu Deo Sai) साय कल यानी 14 अक्टूबर को एक दिवसीय रायगढ़ जिले के लैलूंगा प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री साय 14 अक्टूबर को दोपहर 2.15 बजे ग्राम-सिलौटा, जिला-सूरजपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे लैलूंगा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 3.05 बजे वृहत सम्मेलन एवं उरांव समाज के करमा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 4.10 बजे लैलूंगा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

हेलीपेड और आसपास 3 कि.मी. क्षेत्र ‘नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित

सीएम विष्णुदेव साय 14 अक्टूबर को रायगढ़ जिले के लैलूंगा प्रवास पर आयेंगे। जिसके मद्देनजर लैलूंगा के कुंजारा हेलीपेड में लैडिंग, उड़ान एवं मुख्यमंत्री के लैलूंगा प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए हेलीपेड कुंजारा तहसील-लैलूंगा के 3 कि.मी.के आसपास का क्षेत्र को ‘नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है।

 

RELATED POSTS

View all

view all