Live Khabar 24x7

कलेक्टर-SP कान्फ्रेंस में CM के कड़े तेवर, कहा- किसी भी ज़िले में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो होगी सख़्त कार्रवाई, कलेक्टर-SP को और अधिक मेहनत करने की ज़रूरत

March 13, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस ली। इस दौरान सीएम साय ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, “किसानों को बेवजह दफ्तर के चक्कर न लगवाएं”, “राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें”, “किसी भी जिले से भ्र्ष्टाचार की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी”, “कामों को टालने वाली पुरानी व्यवस्था तत्काल बदलें”, पुलिस और प्रशासन के कामों पर मैं स्वयं नजर रख रहा हूं।

उन्होंने आगे कहा कि “कलेक्टर एसपी को और अधिक मेहनत करने की जरूरत”, नागरिकों के काम समय सीमा में होने चाहिए, कलेक्टर एसपी की तारीफ जनता के द्वारा शासन तक पहुंचनी चाहिए, डीएमएफ का उपयोग क्षेत्र के विकास के लिए होना चाहिए, पहले डीएमएफ का बहुत दुरुपयोग हुआ है, डीएमएफ का दुरुपयोग होने पर सख्त कार्रवाई होगी, प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, पिछली सरकार में आवास नहीं मिल पाए, बैंक से पैसा ना मिल पाने की शिकायत ना हो , हितग्राहियों को राशि आहरण के लिए अनावश्यक परेशान ना होना पड़े।

RELATED POSTS

View all

view all