Live Khabar 24x7

कांग्रेस प्रत्याशी मेनका सिंह ने रायगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन किया दाखिल, नामांकन रैली में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

April 18, 2024 | by Nitesh Sharma

रायगढ़ : रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका सिंह ने आज नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस कार्यलय से निकली नामांकन रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेनका देवी सिंह का आत्मीय स्वागत भी किय। डॉ. मेनका सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अपनी पूरी ताकत झोंकने की अपील की।

वहीं रायगढ़ प्रत्याशी के साथ पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व विधायक मंत्री यूडी मिंज, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार भी मौजूद थे।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जबर्दस्त भीड़ देखने को मिली। कांग्रेस कार्यालय में रायगढ़ सहित सारंगढ़-बिलाईगढ़ और जशपुर जिले के भी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोकसभा उम्मीदवार डॉ. मेनका सिंह के साथ उनके पति डॉ. परिवेश मिश्रा, बहन पूर्व एमपी पुष्पा देवी सिंह, बेटी कुलिशा सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, सूरज तिवारी, गोल्डी नायक भी जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।

RELATED POSTS

View all

view all