Live Khabar 24x7

Congress : दो नहीं चार महिलाओं को लोकसभा चुनाव में उतारेगी कांग्रेस, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने किया बड़ा खुलासा

January 28, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Congress : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा आज प्रदेश में दो दिवसीय दौरे पर है। दौरे के पहले दिन महिला कार्यकर्ताओं ने राजधानी रायपुर के राजीव भवन में ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने आगमन पर अलका लांबा पर फूलों की वर्षा की तथा आगमन पर महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव में 2 महिलाएं थीं, इस बार 11 सीटों में से 4 पर महिलाएं खड़ी होंगी। इस बार 2 नहीं 4 महिलाओं को खड़ा किया जाएगा।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा भाजपा एक और महिला सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाती है। परंतु भाजपा की सरकार में ऐसे कई मंत्री हैं जो बलात्कारी है और भाजपा ने उन्हें शरण दे रखी है। साथ ही कहा कि भाजपा देश में चल रही दिक्कतें जैसे महंगाई, बेरोजगारी से लोगों का ध्यान भटकने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना आती है। जिसकी वजह से वास्तविक मुद्दों से जनता भटक जाती है और भाजपा द्वारा फैलाया जा रहे झूठ देश की जनता फस जाती है।

छत्तीसगढ़ पहुंची राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईडी लगातार हमारे नेताओं को टारगेट कर रही है. राहुल गांधी से भी 55 घण्टे पूछताछ हुई थी, लेकिन कांग्रेस डरी नहीं है। ईडी, सीबीआई, आईटी के माध्यम से परेशान करने की कोशिश की। छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले ईडी पहुंची, जहां चुनाव हो रहा है, वहां ईडी पहुंच रही है।

साथ ही कहां की प्रदेश में आने वाले लोकसभा चुनाव मैं महिला प्रत्याशीयो को बढ़ावा देने एवं प्रदेश में महिला प्रत्याशियों की संख्या तथा प्रदेश व देश की राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी के लिए कांग्रेस बढ़ चढ़कर कार्य कर रही है। आगे कहा आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले देश में कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जारी है। जिसके रूट में इस बार छत्तीसगढ़ प्रदेश भी है। जिसके चलते जिन क्षेत्रों में भारत जोड़ो नया यात्रा होनी है। उन क्षेत्रों में भी यात्रा से जुड़ी तैयारी का जायजा लिया जाएगा। और प्रदेश की महिलाओं को भी यात्रा से जोड़ने का प्रयास कांग्रेस पार्टी करेगी।

 

RELATED POSTS

View all

view all