कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कल छत्तीसगढ़ दौरा, जांजगीर में शिव डहरिया के पक्ष में करेंगे प्रचार
April 29, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का तूफानी प्रचार दौरा शुरू हो चुका है। बिलासपुर में राहुल गांधी की सभा के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे प्रचार के लिए जांजगीर आएंगे। इस दौरान वो जांजगीर-चांपा से कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया के पक्ष में प्रचार करेंगे। और जनसभा को संबोधित करेंगे।
तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 7 लोस सीटों पर मतदान
छत्तीसगढ़ में पहले और दूसरे चरण का मतदान पूरा हो गया है। प्रदेश में अब तक बस्तर, महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव सीट पर वोटिंग हुई है। अब तीसरे चरण में मतदान बाकी है। 7 मई को 7 सीटों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, दुर्ग व सरगुजा लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा।
RELATED POSTS
View all