सनातन धर्म को लेकर भूपेश बघेल का विवादित बयान, कहा – एक लोटा जल चढ़ा और जीवन में कुछ काम मत करो
September 17, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल का सनातन धर्म को लेकर विवाद बयान दिया है। दरअसल, भाजपा को घेरते हुए भूपेश बघेल ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दे दिया है। भूपेश बघेल ने सनातन धर्म को लेकर कहा, “एक लोटा जल चढ़ा दो और जीवन में कुछ काम मत करो, बच्चों को मत पढ़ाओ, खेत में काम मत करो, बस एक लोटा जल चढ़ा दो, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस तरह की धारणा लोगों में बनी हुई है। इसे हम आस्था नहीं कह सकते हैं। यह आस्था नहीं, बल्कि भाजपा द्वारा फैलाया गया अंधविश्वास है।”
भूपेश बघेल ने यह बयान बालोद जिले के गुरुर ब्लाक के ग्राम जेवरतला में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म का जिक्र करके भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों के बीच सनातन का सहारा लेकर झूठ और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, जिसे हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। अगर हमने इसे स्वीकार किया, तो इससे आने वाले दिनों में सामाजिक व्यवस्था पर प्रहार होगा।
RELATED POSTS
View all