Live Khabar 24x7

नक्सलियों की कायराना करतूत, मुखबिरी के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, बीच सड़क पर फेंका शव

March 29, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

कांकेर/पखांजूर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की एंट्री के बाद भी लाल आतंक का दहशत कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के पखांजूर में नक्सलियों ने मुख्यबीरी के शक में एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों में दहशत फैलाने हत्या कर शव को बीच सड़क पर फेंक दिया। घटना भामरागढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी मुताबिक, नक्सलियों ने कांकेर जिले में मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। इसके बाद ताड़गांव और भामरागढ़ को जोड़ने वाली सड़क पर उन्होंने शव फेंक दिया। मृतक अशोक तलाण्डी दामरांचा गांव का रहने वाला था। नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी फेंका है।

नक्सलियों ने चिपुरभट्टी में हुए मुठभेड़ को बताया फर्जी

वहीं बीजापुर जिले के चिपुरभट्टी में हुए मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। मुठभेड़ के विरोध में 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर जिले में बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों ने जवानों पर दो पार्टी कार्यकर्ता समेत 6 निहत्थे लोगों को गोली मारने का आरोप लगाया है।

दो पार्टी कार्यकर्ता और 4 ग्रामीणों की हत्या का आरोप

नक्सलियों का कहना है कि, जगरगुंडा एरिया कमेटी की सीएमएम अध्यक्ष गंगी और पीएल 9 पार्टी सदस्य नागेश चिपुरभट्टी में ग्रामीणों की बैठक लेने गए थे। उनका आरोप है कि, जवानों ने सुबह 4 बजे सोये हुए कार्यकर्ता को निहत्थे पकड़कर गोली मार दी। वहीं खेतों में महुआ और मवेशियों को चराने वाले 4 ग्रामीणों को भी मुठभेड़ में गोली मारने का आरोप लगाया है।

RELATED POSTS

View all

view all