Crime : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 26 किलो से ज्यादा का गांजा बरामद
June 21, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। Crime : छत्तीसगढ़ में नशे को लेकर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। जहां पुलिस ने एक बार फिर गांजा तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रायपुर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने कुल 26 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीबन 2,64,000 रुपये है। आरोपी मध्यप्रदेश के सतना जिले के निवासी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन गेट नंबर 02 के पास दो व्यक्ति गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने बताये गए स्थान पर जाकर आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 26 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 245/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
विकास पांडे पिता घनश्याम पांडे, उम्र 22 वर्ष, निवासी रघुराज नगर सतना डालीबाग थाना सिटी कोतवाली, जिला सतना, मध्य प्रदेश।
अमित पांडे पिता संजय पांडे, उम्र 19 वर्ष, निवासी रघुराज नगर सतना डालीबाग थाना सिटी कोतवाली, जिला सतना, मध्य प्रदेश।
RELATED POSTS
View all