Live Khabar 24x7

Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 9 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त

January 20, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Crime : नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। दरअसल राखी पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना राखी क्षेत्रांतर्गत एनएच 43 स्थित सरदार पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है और कहीं जाने की फिराक में है। आरोपी का नाम धर्मेन्द्र सिंह मेवाडा बताया गया।

Read More : Raipur Crime : नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 1 लाख से अधिक के गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना राखी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेन्द्र सिंह मेवाडा निवासी सिहोर मध्यप्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी धर्मेन्द्र सिंह मेवाडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 09 किलो 500 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 14/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी
धर्मेन्द्र सिंह मेवाडा पिता जगन्नाथ सिंह मेवाडा उम्र 32 वर्ष साकिन संस्कृति विघालय के पीछे सुभाष नगर आष्टा थाना आष्टा जिला सिहोर (मध्य प्रदेश)।

RELATED POSTS

View all

view all