Live Khabar 24x7

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दाखिल की याचिका, जानें क्या है पूरा मामला?

August 12, 2024 | by Nitesh Sharma

kejariwal

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्‍ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को रद्द करने से इनकार करने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। अपनी गिरफ्तारी और रिमांड आदेशों को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट से जमानत मांगी है।

Read More : Earthquake : सिक्किम और बिहार में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से निकले लोग, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

उन्होंने इस याचिका में दिल्ली हाई कोर्ट के 5 अगस्त के फैसले पर सवाल उठाया है, जिसमें कहा गया था कि केजरीवाल की गिरफ्तारी न तो अवैध थी और न ही बिना किसी उचित आधार के थी क्योंकि सीबीआई ने उनकी हिरासत और रिमांड को सही ठहराने के लिए ‘पर्याप्त सबूत’ पेश किए थे।

बता दे कि सीबीआई ने 26 जून को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था, जब वो ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में थे। बाद में उन्हें ईडी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी। लेकिन सीबीआई मामले में उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है, इसलिए वह जेल में ही हैं।

RELATED POSTS

View all

view all