Live Khabar 24x7

दिल्ली के CM अरविन्द केजरीवाल को एक बार फिर लगा झटका, हाई कोर्ट ने ख़ारिज की जमानत याचिका

August 5, 2024 | by Nitesh Sharma

kejariwal

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट ने शराब नीति घोटाला मामले में उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दी है। बता दें सीबीआई मामले में गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। ⁠हाई कोर्ट ने जमानत के लिए निचली अदालत जाने को कहा है।

Read More : Share Market Closing : मंदी के डर से शेयर बाजार में कोहराम, Sensex में 2,222 अंक की गिरावट, निवेशकों के ₹15.5 लाख करोड़ स्वाहा

न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने सीबीआई द्वारा की गई केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया था और कहा था कि यह नहीं कहा जा सकता कि यह बिना किसी उचित कारण के किया गया था। हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की जमानत याचिका का भी निस्तारण कर दिया था और उन्हें राहत के लिए निचली अदालत में जाने की स्वतंत्रता दी थी।

RELATED POSTS

View all

view all