Delhi : दिल्लीवासी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से परेशान, मुंगेशपुर में 52.3 डिग्री पहुंचा पारा
May 29, 2024 | by Nitesh Sharma

Delhi : देश इन दिनों भीषण गर्मी की आग से झुलस रहा हैं। रोजाना तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा हैं। वहीं दिल्लीवासी आसमान से बरस रही आग से झुलस रहे हैं। आज यानि बुधवार को राजधानी का मुंगेशपुर इलाका सबसे गर्म रहा। यहां 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। जबकि मंगलवार यानी कल मुंगेशपुर में 49.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार (29 मई) को भी गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी किया था।
RELATED POSTS
View all