Live Khabar 24x7

Durg : निर्माणाधीन इमारत का स्ट्रक्चर गिरा, 13 मजदूर घायल, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

May 30, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

दुर्ग (Durg) में बड़ा हादसा हुआ हैं। यहां के जेवरा सिरसा चौकी के चिखली गांव में निर्माणाधीन क्लब हाउस का 27 फीट ऊंचा स्ट्रक्चर भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसके नीचे 13 मजदूर नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दबे मजदूरों को बाहर निकला गया।

मजदूरों को हल्की गंभीर चोटें आई हैं। गनीमत ये रही कि किसी भी प्रकार से जानो-माल की हानि नहीं हुई हैं। घायल मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और निजी अस्पताल लेकर जाया गया। सभी सभी मजदूरों को हालत सामान्य बताई जा रही है।

Read More : Durg Accident : 40 कर्मचारियों से भरी बस पलटी, अब तक 13 लोगों की मौत, कंपनी ने 10-10 लाख रूपए मुआवजे का किया ऐलान, राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने जताया दुख

घटना जिले के चिखली गांव के शिवनाथ नदी से सटे बाफना गोल्फ क्लब की है। जहां 27 फीट ऊंचा क्लब हाउस का स्ट्रक्चर भरभराकर नीचे गिर गया। इस हादसे में 13 मजदूरों की गंभीर चोटें आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में नौ पुरुष और चार महिलाएं शामिल है जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जेवरा पुलिस मौके पर पहुंची।

RELATED POSTS

View all

view all