Live Khabar 24x7

Earthquake : सिक्किम और बिहार में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से निकले लोग, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

August 9, 2024 | by Nitesh Sharma

Earthquake In Delhi

Earthquake In Delhi

गंगटोक। Earthquake : सिक्किम में आज सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 आंकी गई। वहीं बिहार में भी झटके महसूस किए गए। बिहार के किशनगंज में कई लोगों ने भूकंप महसूस किया। भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के भी बेहद करीब था।

मिली जानकारी के अनुसार जान-माल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। बरसात के समय में पहाड़ी इलाकों में भूकंप आने पर भूस्खलन का खतरा ज्यादा रहता है। भूस्खलन होने पर बड़ी तबाही आ सकती है। हाल ही में वायनाड में भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे।भारत में पश्चिम बंगाल, बिहार में भी रहा। वहीं, नेपाल और भूटान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

RELATED POSTS

View all

view all