Live Khabar 24x7

CM केजरीवाल के आवास पर ED की तलाशी जारी, लीगल टीम ने HC को ईमेल भेजकर की सुनवाई की मांग

March 21, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

New Delhi : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। केजरीवाल की ईडी की गिरफ्तारी से बचने को लेकर दायर याचिका गुरुवार को हाईकोर्ट में खारिज हो गई। इसके कुछ देर में ईडी की टीम केजरीवाल के आवास पर 10वां समन देने पहुंची है। अधिकारी केजरीवाल के घर की तालाशी ले रहे हैं।

इससे पहले इस मामले में ईडी अरविंद केजरीवाल को अब तक 9 समन भेज चुकी थी, लेकिन वह एक बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए। इस बीच केजरीवाल की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंच रही है जहां हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी जाएगी।आज ही दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा था कि सीएम केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत नहीं है।

केजरीवाल का फोन ED ने किया जब्त, लीगल टीम ने HC का किया रुख

दिल्ली के सीएम केजरीवाल से ईडी की पूछताछ जारी है। किसी भी पार्टी के नेता को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इसी बीच ED के केजरीवाल के फोन को जब्त कर लिया है। CM केजरीवाल की लीगल टीम की ओर से रजिस्ट्री को ईमेल भेजकर जल्द सुनवाई की मांग की गई है।

आतिशी बोलीं-एक केजरीवाल को जेल में अंदर डालेंगे तो…

केजरीवाल की मंत्री आतिशी ने कहा, ‘एक केजरीवाल को जेल में अंदर डालेंगे तो सौ केजरीवाल संविधान बचाने आएंगे। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को प्यार करते हैं और अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। दिल्ली में उन्होंने आमूलचूल परिवर्तन किया है इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी उनसे डरते हैं।’

 

RELATED POSTS

View all

view all