Live Khabar 24x7

तीसरे चरण के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी, कल राज्य में सार्वजानिक अवकाश घोषित, भीषण गर्मी से बचाव के लिए की गई व्यवस्था

May 6, 2024 | by Nitesh Sharma

Election

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। कल तीसरे चरण के तहत प्रदेश के 7 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान किया जाएगा। जिसके लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली हैं। इस सम्बन्ध में मुख्य निर्वाचन आयोग रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया किलोकसभा चुनाव की तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है।

Read More : Lok Sabha Election 2024: प्रदेश के 7 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान कल, आज सुबह से मतदान दल को सामग्री वितरण का कार्य जारी

तीसरे चरण में सात सीटों पर वोटिंग होगी। जिनमें सरगुजा, रायगढ़ ,जांजगीर-चांपा कोरबा ,बिलासपुर ,दुर्ग ,रायपुर शामिल है। तीसरे चरण के चुनाव में कुल 15701 मतदान केंद्र बनाए गए है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन सात सीटों में 1 करोड़ 39 लाख मतदाता है। महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कल राज्य में अवकाश घोषित किया गया है। सुरक्षाबलों के साथ पुलिस की भी तैनाती की गई है।
साथ ही मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र में कूलर, पंखा व पानी सभी चीजों की व्यवस्था की गई है।

RELATED POSTS

View all

view all