Live Khabar 24x7

Emmy Awards 2024 : 76वें एमी अवॉर्ड्स में ‘शोगन’ ने जलवा बिखेरा, जीते 14 अवार्ड्स, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

September 16, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। लॉस ऐंजलिस के पीकॉक थ्रिएटर में 15 सितंबर की शाम ख़ास रही। दरअसल 76वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स को आयोजन हुआ। जहां इवेंट को यूजीन लेवि और डैन लेवि ने होस्ट किया। सबसे जयदा अवार्ड्स शोगन ने जीते। नॉमिनेटेड सेलिब्रिटीज के अलावा अवॉर्ड देने के लिए वियोला डेविस, कॉलिन फैरेल, जोशुआ जैक्सन, डॉन जॉनसन, मिंडी कलिंग, जॉन लेगुइजामो, जॉर्ज लोपेज, स्टीव मार्टिन, मार्टिन शीन, डिक वैन डाइक और क्रिस्टन विग जैसे कलाकार शामिल थे।

किसे मिला कौन सा अवॉर्ड :-

बेस्ट ड्रामा सीरीज – शोगन
लीड एक्ट्रेस इन ड्रामा सीरीज– अन्ना सवाई – शोगन
लीड एक्टर इन ड्रामा सीरीज– हिरोयुकी सानदा – शोगन
बेस्ट लिमिटेड या एन्थोलॉजी सीरीज– बेबी रेनडियर
लीड एक्ट्रेस इन लिमिटेड या एन्थोलॉजी सीरीज– जोडी फोस्टर – ट्रू डिटेक्टिव: नाइट कंट्री
लीड एक्टर इन लिमिटेड या एन्थोलॉजी सीरीज– रिचर्ड गैड – बेबी रेनडियर
डायरेक्टिंग फॉर ड्रामा सीरीज – फ्रेडरिक ईओ टोये – शोगन
डायरेक्टिंग फॉर कॉमेडी ड्रामा सीरीज– क्रिस्टोफर स्टोरर द बियर
राइटिंग फॉर लिमिटेड या एन्थोलॉजी सीरीज– रिचर्ड गैड – बेबी रेनडियर
राइटिंग फॉर ड्रामा सीरीज– विल स्मिथ – स्लो हॉर्स
सपोर्टिंग एक्टर इन लिमिटेड या एन्थोलॉजी सीरीज– लैमोर्न मॉरिस – फार्गो
टॉक सीरीज– द डेली शो
राइटिंग फॉर कॉमेडी सीरीज– लूसिया एनीलो, पॉल डब्ल्यू डाउंस और जेन स्टैट्सकी – हैक्स
डायरेक्टिंग फॉर लिमिटेड या एन्थोलॉजी सीरीज– स्टीवन जिलियन – रिप्ले
स्क्रिप्टेड वैराइटी सीरीज– लास्ट वीक टूमाइट विथ जॉन ओलिवर
सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन लिमिटेड या एन्थोलॉजी सीरीज– जेसिका गुनिंग – बेबी रेनडियर
आउटस्टैंडिंग रियालिटी कॉम्पटिशन प्रोग्राम– द ट्रैटर्स
लीड एक्ट्रेस इन कॉमेडी सीरीज– जीन स्मार्ट हैक्स
सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन ड्रामा सीरीज– एलिजाबेथ डेबिकी – द क्राउन
सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन कॉमेडी सीरीज– लिजा कोलोन जायस – द बियर
लीड एक्टर इन कॉमेडी सीरीज– जेरेमी एलन व्हाइट – द बियर
सपोर्टिंग एक्ट्रर इन ड्रामा सीरीज– बिली क्रुडुप – द मॉर्निंग शो
सपोर्टिंग एक्ट्रर इन कॉमेडी सीरीज– एबन मॉस-बचराच – द बियर

14 अवॉर्ड के साथ ‘शोगन’ का दबदबा

पीकॉक थिएटर में इवेंट पर शोगन छाया रहा। जिसने इवेंट में सबसे ज्यादा 14 अवार्ड्स जीते। क्रिएटिव आर्ट्स एम्मीज में पिछले हफ्ते के आखिर दो रातों में विजेताओं की घोषणा की गई, जिनमें रूडोल्फ ने ‘बिग माउथ’ में अपनी आवाज के काम के लिए अपना छठा एमी अवॉर्ड जीती हैं। साथ ही जेमी ली कर्टिस ने भी ‘द बियर’ में अपनी अपियरेंस के लिए सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है।

RELATED POSTS

View all

view all