Live Khabar 24x7

इंजीनियरिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, मरने से पहले सोशल मीडिया पर की थी बातचीत, जांच में जुटी पुलिस

September 22, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

अंबिकापुर। छत्तीसढ़ में इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है। छात्रा डिगमा में किराए के मकान में रहती थी। छात्रा इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा बताई जा रही है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। छात्रा के काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर घटना के बारे में पता चला। छात्रा बिलासपुर की रहनी वाली थी।

जानकारी के मुताबिक, सुसाइड करने वाली छात्रा का नाम अंकिता राज जोशी है। जिसके ख़ुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

टीआई प्रदीप जायसवाल ने बताया कि छात्रा ने शुक्रवार को ही अपने पहचान के कुछ साथियों को सोशल मीडिया के माध्यम से चैटिंग की थी। उसने मरने की बात का भी जिक्र किया है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। छात्रा जहां किराए में रहती थी वहां और छात्राएं भी रहती हैं। शुक्रवार की शाम को वह पड़ोस के कमरे से कुर्सी मांग कर ले गई थी। कमरे में उसने इसी कुर्सी को बेड पर रखकर पंखे के सहारे फांसी लगाई।

RELATED POSTS

View all

view all