Live Khabar 24x7

Factory Blast : अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट, हादसे में 3 की मौत और 10 झुलसे, कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

October 31, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

दमोह. Factory Blast : मध्यप्रदेश के दमोह में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हो गया है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। तो 10 लोग घायल हुए हैं। आने वाले दिनों त्यौहार होने से पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई थी।

मिली जानकारी के अनुत्सार, दमोह जिला मुख्यालय पर एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हो गया। रिहायशी इलाके के बीच बस्ती में अवैध रूप से फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। पटाखा बना रहे लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 10 लोग विस्फोट की चपेट में आकर झुलस गए। खबर मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन का स्टाफ मौके पर पहुंच गया और घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया।

बीच बस्ती में अवैध पटाखा फैक्ट्री

जिला मुख्यालय पर घनी बस्ती के बीच ये अवैध पटाखा फैक्ट्री चलायी जा रही थी लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब घटना के बाद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने यहां विस्फोट और मौत की पुष्टि की है। कलेक्टर ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।

RELATED POSTS

View all

view all