Live Khabar 24x7

खेत में काम कर रहा था किसान, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई मौत

September 26, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

CG News

कोरबा। छत्तीसगढ़ में आसमानी कहर का जारी है। दरअसल, कोरबा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई है। घटना में तीन लोग घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना रजगामार चौकी अंतर्गत चाकामार गांव की है।

जानकारी मुताबिक, किसान अपने मूंगफली के खेत में काम कर रहा था। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक किसान 35 वर्षीय अंजोर सिंह के रूप में हुई है।

RELATED POSTS

View all

view all