Update : बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, हादसे में दो लोगों की मौत
October 23, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Fire In Building Update : मुंबई के कांदिवली पश्चिम की एक इमारत में आग लग गई है। जिससे हड़कंप मच गया है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हुए है। घटना कांदीवाली पश्चिम के महावीर नगर स्थित वन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग की है।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने बताया कि यह आग कांदिवली पश्चिम के महावीर नगर की पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में आज दोपहर में लगी थी। इस आग में झुलसने से 2 लोगों की जान चली गई और 3 लोग घायल हो गए हैं।
आग पर काबू पाने 8 दमकल की गाड़ियां
घटना दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब की बताई जा रही है। सूचना पर मौके में दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर कड़ी मशक्क्त के बाद काबू पाया। हालांकि आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है। वहीं अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
RELATED POSTS
View all