Live Khabar 24x7

Fire in Factory : फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत

May 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Fire in Factory : राजधानी के इंडस्ट्रियल एरिया उरला में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से एक कर्मचारी की जलकर मौत हो गई। घटना के दौरान कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर काम कर रहा था। आग लगने की वजह से धुएं का गुबार भी काफी तेज से उठने लग गया। 4-5 किलोमीटर दूर तक लोगों ने धुएं का गुबार देखा। उधर फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और फिर 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, उरला के सिंघानिया चौक रॉयल फेब्रिकेशन में भीषण आग लग गई। घटना के वक्त कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे। आग इतनी भीषण थी कि दो मजदूर झुलस गए। घटना में एक की मौत की खबर है। घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा है कि जब आग लगी तो तेल का डिब्बे पास में रखे थे। उसी तेल की वजह से आग फैलती चली गई और धीर-धीरे कर कंपनी के एक बड़े हिस्से में फैल गई।

RELATED POSTS

View all

view all