Live Khabar 24x7

Fire : फिशिंग हार्बर में बड़ा हादसा, बोट पर फटा सिलेंडर, 40 नावें जलकर खाक

November 20, 2023 | by livekhabar24x7.com

विशाखापत्तनम। Fire : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां फिशिंग हार्बर में खड़ी एक बोट पर सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिसकी वजह से बंदरगाह पर खड़ी 25 फिशिंग बोट जलकर खाक हो गईं। बताया गया कि एक नाव पर रखे एलपीजी सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद अन्य नावों में रखे सिलेंडरों में एक के बाद एक विस्फोट हुआ। सिलेंडर के फटने की आवाज काफी दूर तक सुनी गई।

Read More : Fire In Godown : टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से बड़ा नुकसान, घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

रिपोर्ट के मुताबिक पर काबू पाने के लिए चार से अधिक दमकल गाड़ियों को लगाया गया है। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मछुआरों ने कहा कि आग की वजह से मछली पकड़ने वाली लगभग 40 नावें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। हर नाव की कीमत कम से कम 40 लाख रुपये थी।

RELATED POSTS

View all

view all