दिल्ली के GTB अस्पताल के सर्जरी वार्ड में फायरिंग, बदमाश ने मरीज को गोलियों से भूना, पांच राउंड की फायरिंग…
July 14, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में दिनदहाड़े बदमाश ने एक मरीजों को ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना लगभग 4 बजे हुई है। मरीज कुछ सप्ताह से वार्ड नंबर-24 में भर्ती हुआ था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
मृतक की पहचान रियासदुद्दीन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 32 वर्ष है। रियासदुद्दीन खजूरी का रहने वाला है।
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रियाजुद्दीन को गोली मारी गई थीं। वह खजूरी खास का रहने वाला था। पांच खाली गोली के खोखे मिले हैं। इनमें से मृतक को तीन गोलियां लगी हैं। कोई रंजिश थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी खंगालकर आरोपी की पहचान की जा रही है। जिस वार्ड में वारदात हुई है, वह सर्जरी वार्ड है। अभी मरीजो को दूसरे वार्ड में शिफ्ट नहीं किया गया है।
RELATED POSTS
View all