बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जताया शोक
May 14, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का कल (सोमवार) निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 72 वर्षीय बीजेपी नेता कैंसर से पीड़ित थे और इसी वजह से वह लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार भी नहीं कर रहे थे। सुशील मोदी का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह पटना के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर लाया जाएगा।
Read More : पीएम मोदी आज दाखिल करेंगे नामांकन, मां गंगा की पूजा-अर्चना के साथ की दिन की शुरुआत, नामांकन रैली में CM भी रहेंगे मौजूद
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शोक जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर किए अपने पोस्ट में कहा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार मोदी के निधन समाचार से मन को अत्यंत पीड़ा पहुँची है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि पुण्यात्मा को शांति और परिवार व समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य संबल प्रदान करें।
RELATED POSTS
View all