Fukrey 3 Trailer : फिल्म फुकरे 3′ का टेलर हुआ जारी, पंडित जी और हनी की मदद से चूचा बनेगा नेता, लड़ेगा भोली पंजाबन के खिलाफ चुनाव, लेकिन ये किरदार नहीं आएगा नजर
September 5, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Fukrey 3 Trailer : बॉलीवुड फिल्म फुकरे का आज तीसरा भाग फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म का आज ट्रेलर किया जा चुका है। फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इससे पहले जारी हुए ट्रेलर को देखें तो पुराने किरदार नए कारनामों से लोगोनो को लोटपोट करते हुए नजर आ रहे है।
फिल्म में ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि इस बार अली फजल फ्रेंचाइजी का हिंसा नहीं है।
Fukrey 3 Trailer : जारी किया गया ट्रेलर काफी गुदगुदाने वाला है। भोली पंजाबन के खिलाफ चूचा चुनाव लड़ते नजर आ रहा है। वहीं चूचा को नेता बनाने में पुलकित, मनजोत और पंकज त्रिपाठी मदद करेंगे। फिल्म में आगे क्या ट्विस्ट और टर्न होंगे यह तो रिलीज के बाद ही पता चल सकेगा।
बता दें कि मूल रूप से यह फिल्म सात सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन, शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान के साथ टकराव से बचने के लिए फुकरे 3 की रिलीज की तारीख को एक दिसंबर कर दिया गया था। हालांकि, निर्माताओं ने अब पुष्टि की है कि 28 सितंबर फुकरे 3 की आधिकारिक रिलीज की तारीख होगी। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है।
Fukrey 3 Trailer : बीते दिन फरहान ने पहले मुख्य अभिनेताओं की विशेषता वाले विचित्र पोस्टर साझा किए थे। उन्होंने लिखा, “फुकरे गैंग के साथ जुगाड़ की अंतिम खुराक के लिए तैयार हो जाइए। फुकरे3 का ट्रेलर कल आएगा।” लांबा और विपुल विग ने इस फिल्म को लिखा है।
RELATED POSTS
View all