Live Khabar 24x7

Gold Price Today : सोने के दाम गिरे, चांदी के कीमतें भी हुई सस्ती, जानें लेटेस्ट रेट्स

October 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

Gold-Silver Price Today

 

नई दिल्ली। Gold Price Today : अगर आप भी आज सोना और चांदी खरीदने जा रहे है, तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बढ़त पर ब्रेक लग गया है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।

ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।

IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,121 रुपए थी, जो आज 59,108 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 70,879 रुपए थी, जो आज 70,383 रुपए पर आ गई है। इस अनुसार सोने के दामों में कमी आई है, वहीं चांदी के दाम भी गिरे है।

चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Price Today : सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स बताने वाली वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,108 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 58,871 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 54,143 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 44,331 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 34,578 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 70,383 रुपए पर आ गई है।

RELATED POSTS

View all

view all