Live Khabar 24x7

Gold Price Today : सोने की कीमतों में मामूली उछाल, चांदी के भाव में आई गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

June 11, 2024 | by Nitesh Sharma

Gold-Silver Latest Rates

 

नई दिल्ली।  Gold Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की दामों में उतार-चढ़ाव जारी हैं। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज की गई है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।

ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।

IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 71,176 रुपए थी, जो आज 71,192 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 88,928 रुपए थी, जो आज 87,294 रुपए पर आ गई है।

चेक करें लेटेस्ट रेट्स

आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES.COM के मुताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले सोने के दाम 71,192 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 70,907 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना के भाव 65,212 रुपये पर पहुंच गया है। साथ ही 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत घटकर 53,394 पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 41,647 रुपये हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत आज 87,294 रुपये हो गई है।

RELATED POSTS

View all

view all