Gold-Silver Rates Today : सोने और चांदी की कीमतों गिरावट, खरीदारी के लिए शानदार मौका, फटाफट देखें ताजा भाव
October 25, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। Gold-Silver Rates Today : त्योहारी सीजन में शेयर बाजार में हलचल बढ़ गई है। लोग सोना या सोने के आभूषण की खरीदारी के लिए पहुंच रहे है। ऐसे में कीमतों में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज किए गए है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।
ऐसे में कई बार हमें बढ़ी हुई कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।
IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 78,246 रुपए थी, जो आज 78,064 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 97,493 रुपए थी, जो आज 96,075 रुपए पर आ गई है।
चेक करें लेटेस्ट रेट्स
आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES.COM के मताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले सोने के दाम 78,064 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 77,751 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना के भाव 71,507 रुपये पर पहुंच गया है। साथ ही 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत घटकर 58,548 पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 45,667 रुपये हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत आज 96,075 रुपये हो गई है।
RELATED POSTS
View all